Kanpur News: 60 सीसी फुटेज खंगालने पर चेन स्नेचर का मिला सुराग
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: बिधनू। सेन चौकी से चंद कदम की दूरी पर कैफे संचालक की पत्नी से चेन लूटने वाले बाइक सवार लुटेरे का पुलिस को सुराग मिल गया। घटनास्थल व आस-पास के करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर यह कामयाबी मिली। मगरासा गांव निवासी कैफे संचालक शुभम साहू की पत्नी आकांक्षा साहू दशहरा का मेला देखने अपने मायके सचेंडी गई थीं। शुक्रवार शाम वह भाई आकाश के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इस दौरान कैंधा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मार आकांक्षा की चेन लूट ली थी। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 60 सीसी फुटेज खंगालने पर चेन स्नैचर का मिला सुराग यह भी पढ़ें- Purnia News: छीने गए चेन के साथ स्नेचर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.