कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भविष्य निधि (पीएफ) कर्मचारियों को 60 दिन का बोनस दिए जाने के बावजूद इसकी अधिकतम सीमा 13,816 रुपये निर्धारित होने से कर्मचारी संगठन में नाराजगी है। एम्प्लाई प्रोविडेंट फंड स्टाफ पेंशनर्स संगठन, उत्तर प्रदेश ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला और महामंत्री श्रीकृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि निर्धारित सीमा के कारण कर्मचारियों को वास्तविक रूप से करीब 10 दिन के वेतन के बराबर ही बोनस मिल रहा है। कई वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। हर साल इस पर आपत्ति जताई जाती है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अगले वर्ष बोनस की सीमा संशोधित करने का आश्वासन ही मिलता है। यह भी पढ़ें- EPS-95 Higher Pension: ज्यादा पेंशन के लिए राष्ट्रपति से गुहार, EPFO का सर्कुलर वापस लेने ...