कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर को इस साल बाल श्रम मुक्त कराने के क्रम में बुधवार को श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग दुकानों पर छह बाल श्रमिक काम करते हुए पाए गए। सभी चिह्नित बाल श्रमिकों के संरक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए कार्यवाही की जा रही है। अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी इंदुभूषण, एएचटीयू से दुर्गा प्रसाद, महावीर सिंह व अनुपमा के अलावा चाइल्ड लाइन से प्रतीक धवन और एवीए-सीआरए से अरबाज खान ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 से 18 वर्ष की आयु के किशोर दुकानों में काम करते पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...