Kanpur News: 50 हजार रुपये पार करने वाला आरोपित गया जेल
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। फतेहपुर के कपड़ा व्यापारी हारून का बैग काटकर 50 हजार रुपये पार करने वाले आरोपित राजीव कंजड़ को पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी की गई रकम बरामद की। हारून मंगलवार की सुबह घंटाघर माल लेने आ रहे थे। टाटमिल से घंटाघर ऑटो में आते वक्त सवारी बनकर बैठे आरोपित राजीव कंजड़ ने बैग काटकर 50 हजार रुपये निकाले। जिसके बाद आरोपित ऑटो से उतरकर भागने लगा। उन्होंने आरोपित का पीछाकर उसे राहगीरों की मदद से पकड़ा। पब्लिक ने आरोपित को पीटने के बाद कलक्टरगंज पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित राजीव कंजड़ पर चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज है। आरोपित की निशानदेही पर 50 हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेजा गया है। घटना में शामिल आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.