कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सांसद रमेश अवस्थी ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के उच्चीकरण एवं आधुनिकीकरण को लेकर गुरुवार को अपने आवास पर बैठक की। जिसमें जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रीनपार्क स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसके लिए जल्द विस्तृत डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। डीपीआर को 50 हजार की दर्शक क्षमता के अनुरूप तैयार करने को कहा। सांसद ने प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम सिटी आलोक कुमार, एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर, एचबीटीयू के डॉ. विकास यादव, पीडब्ल्य...