Kanpur News: 50 नए फीचर्स के साथ केस्को ने बदली वेबसाइट
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ाने के लिए अपनी वेबसाइट का स्वरूप और डोमेन दोनों बदल दिए हैं। अब केस्को की पुरानी वेबसाइट www.kesco.co.in के स्थान पर नई वेबसाइट www.kesco.org.in से उपभोक्ताओं को सेवाएं मिलेंगी। नई वेबसाइट में नया डैशबोर्ड तैयार करने के साथ करीब 50 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इससे बिल भुगतान, शिकायत दर्ज कराने और नए कनेक्शन समेत कई कामों के लिए उपभोक्ताओं को केस्को कार्यालय या अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केस्को के आईटी विभाग के मुताबिक वेबसाइट बदलने का एक प्रमुख उद्देश्य डोमेन में एकरूपता लाने के साथ कर्मचारियों की ई-मेल आईडी को भी एक समान करना है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट का पूरा डैशबोर्ड नए सिरे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.