Kanpur News: 5 हजार की आबादी महज 10 हैंडपंपों के सहारे
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: पुखरायां,संवाददाता। अमरौधा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरुआ व रसूलपुर में 20 हैंडपंपों में 5 हैंडपंप बिल्कुल खराब हैं और 5 हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। इसके चलते गांव में पेयजल का संकट खड़ा है। गंदा पानी पीने से लोगों में बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत बरुआ व रसूलपुर में दोनों गांव की आबादी 5 हजार है। यहां पेयजल के लिए 20 हैंडपंप लगाए गए थे। इसमें 5 हैंडपंप बिल्कुल खराब हो गए और 5 हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है। यहां बनाई जा रही पानी की टंकी के अभी पिलर ही खड़े हो पाए हैं। हांलाकि ट्यूबवेल का बोर करा दिया गया है। सौर ऊर्जा से जुड़ा होने के कारण बारिश के दिनों बोरिंग से पानी नहीं चल नहीं पा रहा है। इसके चलते गांव वालों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी है। गांव के देशराज,आदिल,ज्ञानेन्द्र,नायाब,राम सजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.