कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। रबी सीजन में खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जिले में 47 चिह्नित उर्वरक बिक्री केंद्रों के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की है। इनमें पीसीएफ, सीएससी, यूपीएसएस, इफको और एग्री जंक्शन के केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक विकासखंड के सभी क्षेत्रों को शामिल कर केंद्रों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। वितरण की निगरानी कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारी करेंगे। किसानों की समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सहकारिता संबंधी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 9793183550 और खाद की उपलब्धता व अन्य जानकारी के लिए 6393775438 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...