Kanpur News: 45 मिमी बारिश ने गिराया 06 डिग्री पारा, गर्मी से मिली राहत
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। शहर में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 48 घंटों से लगातार कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। मंगलवार शाम तक 45 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी थी। पिछले 48 घंटों में अब तक 108 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी ने प्रदेश में मानसून को गति दे दी है। प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी व उत्तरी हिस्से में अधिक बारिश दर्ज की गई है। सुबह 08:30 बजे तक आगरा 22.6 मिमी, अलीगढ़ 39.6, अयोध्या 94.8, हरदोई 18.4, लखनऊ 66.6 समेत अनेक जनपदों में 10 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- UP Rain: मौसम को लेकर मिलने वाली है बड़ी राहत, इन इलाकों में तीन दिन तक भारी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.