कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब सात हजार उपभोक्ताओं को शुक्रवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से घरों और दुकानों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली विभाग की जानकारी शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बिजली न होने के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे गर्मी और उमस के चलते लोगों को परेशानी हुई। वहीं, दुकानदारों के सामने भी कामकाज प्रभावित होने की समस्या खड़ी हो गई। ग्...