कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में करीब 75 विद्यालय हैं, जो 50 साल से ज्यादा पुराने हैं, लेकिन कुछ ही विद्यालय प्रोजेक्ट अलंकार से अलंकृत हो पा रहे हैं। क्योंकि 300 छात्रों के पंजीयन की अनिवार्य शर्त विद्यालयों के कायाकल्प में बाधा बन रहा है। यही वजह है कि गिनती भर स्कूल ही अलंकार परियोजना का लाभ लेने के लिए जुड़ पा रहे हैं। प्रोजेक्ट अलंकार में 75 साल से पुराने स्कूल शामिल किए जाने हैं। 50 साल कम समय की मान्यता वाले भी लाभ के लिए अर्ह हैं। प्रोजेक्ट अलंकार से इन विद्यालयों केा जीर्णोद्धार, मरम्मत और जरूरी संसाधन के लिए अनुदान दिया जाना है। प्रोजेक्ट अलंकार में पहले 75 साल मान्यता की भी शर्त थी। इसमें संशोधन कर दिया गया है। 14 अक्तूबर 1986 तक के सहायता प्राप्त विद्यालय जिन्हें मान्यता हासिल किए 50 साल से...