Kanpur News: 26 से नार्थ रीजन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता का आगाज
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। नार्थ रीजन इंटर यूनिवर्सिटी (महिला) शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) करेगा। 26 से 29 अक्तूबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में 37 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीम हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ फिडे जोनल प्रेसिडेंट डॉ. संजय कपूर और विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक करेंगे। विवि के खेल सचिव शुभम हजारिया और टूर्नामेंट समन्वयक सौरभ तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार से विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और विश्वविद्यालय को इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 26 से नार्थ रीजन इंटर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.