Kanpur News: 25 से होगी पॉवरलिफ्टिंग व फिटनेस चैम्पियनशिप
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 25 व 26 जुलाई को कानपुर मंडलीय पॉवरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस व फिटनेस चैम्पियनशिप का आयोजन विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगें। एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, यूथ, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के बालक, बालिका, महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी ताकत और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। इस साल पहली बार प्रतियोगिता में फिटनेस चैम्पियनशिप को भी शामिल किया गया है। इसके तहत स्क्वाट और प्लैंक स्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न आयु व भार वर्ग के खिलाड़ी अपनी फिटनेस और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों का पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.