Kanpur News: 25 से होगी पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस व फिटनेस चैम्पियनशिप
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस व फिटनेस चैम्पियनशिप 25 और 26 जुलाई को होगी। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में होने वाली प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्गों में हिस्सा लेंगे।एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के बालक, बालिका, महिला व पुरुष वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस साल पहली बार फिटनेस प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया है। इसके तहत स्क्वाट और प्लैंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण और वजन मापन (वेट-इन) 24 जुलाई को दोपहर तीन बजे से प्रतियोगिता स्थल पर होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.