कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आरटीओ कार्यालय में बाबू या अधिकारी के मौजूद न होने से लंबित रहने वाले परिवहन संबंधी कार्यों के निस्तारण के लिए परिवहन आयुक्त ने नई पहल की है। इसके तहत अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 में हर महीने एक दिन परिवहन मेला लगाया जाएगा। मेले में ऑल वर्क, सिंगल टेबल की व्यवस्था के तहत लोगों के विभिन्न कार्यों का निस्तारण एक ही स्थान पर किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अनुभागों के बाबुओं के साथ आरटीओ और एआरटीओ स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। परिवहन मेले में टैक्स जमा करने, परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस में त्रुटियों को दूर करने, नए डीएल बनवाने और वाहनों के पंजीयन समेत अन्य कार्यों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक अनुभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लंबित मामलों की संख्या...