कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। चकेरी में 22 कैरेट बताकर 18 कैरेट का चोकर (हार) बेचने का आरोप लगाते हुए ग्राहक ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सर्राफ के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। किदवई नगर निवासी आदिल एजाज की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 7 अप्रैल 2019 को श्याम नगर स्थित पवन ज्वैलर्स से 42.360 ग्राम वजन का सोने का चोकर 1.36 लाख रुपये में खरीदा था। खरीदते समय ज्वैलर्स ने चोकर को 22 कैरेट का बताया था, लेकिन बाद में जांच कराने पर उसकी शुद्धता 18 कैरेट निकली। आरोप है कि खरीदारी के समय कई बार पक्का बिल मांगा, लेकिन ज्वैलर्स ने यह कहकर टाल दिया कि जब भी सोना वापस बेचेंगे, 22 कैरेट के हिसाब से पूरा मूल्य मिल जाएगा। वहीं, बीती 20 अप्रैल को रुपये की आवश्यकता पड़ने पर जब चोकर बेचने दुकान पहुंचे तो ज्वैलर्स ने कम कीमत...