Kanpur News: 2189 नौकरियों के लिए 56 ही दिखा सके काबिलियत
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक तरफ बेरोजगारी का शोर मचता रहता है तो दूसरी ओर मंगलवार को 2189 नौकरियां युवाओं के दरवाजे तक पहुंचीं, लेकिन रोजगार हासिल करने महज 30 प्रतिशत ही अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें भी 167 अभ्यर्थी योग्य पाए गए, जिनमें 56 ही अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर सके, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उप्र कौशल विकास मिशन ने आईटीआई पांडु नगर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में 15Prestigious private companies पहुंचीं थीं। ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र के लिए कंपनियां नौकरियां लेकर आईं थीं। साक्षात्कार के जरिए चयन की प्रक्रिया में 787 अभ्यर्थियों में 620 अभ्यर्थी फेल हो गए। 167 को शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.