कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी में फर्नीचर की दुकान में हुई चोरी के 21 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद की है। गंगागंज निवासी रामशंकर ने बताया कि रामलीला मैदान के सामने के दुर्गा मंदिर के पास उनकी फर्नीचर की दुकान है। सात जून की रात दुकान में दाखिल हुए चोर हजारों रुपए कीमत के औजार उठा ले गए थे। इस मामले में पनकी मंदिर चौकी के सैकड़ों चक्कर काटने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। तब जाकर 21 दिन बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...