कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर। यूनिटेटिव फॉर मॉरल एंड कल्चरल ट्रेनिंग फाउंडेशन और इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, बीएस पार्क ने बुधवार को संयुक्त रूप से देश के वीर सैनिकों के शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से परम वीर बंधन कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 21 परमवीर चक्र पाने वाले सैनिकों की वीरगाथा, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान के बारे में बताया। इनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्या जमवाल, पत्नी ब्रिगेडियर महेश्वर सिंह जमवाल रहीं। वारंट ऑफिसर राजेश मिश्रा (रिटायर्ड) एवं वारंट ऑफिसर अजय कुमार मिश्रा (रिटायर्ड) की उपस्थिति खास रही। विशिष्ट अतिथि शिपाली दीक्षित, नवेंदु शुक्ला, शैलेन्द्र द्विवेदी, पूजा सहगल, प्रो. डॉ. मनोज कुमार प्...