कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी महानगर के बूथ मतदान केन्द्र के प्रभारियों, कैंट, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविन्द नगर, आर्यनगर विधान सभा के जोनल प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों का सम्मेलन मंगलवार को हुआ। नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल आयोग (पिछड़ा वर्ग आयोग) के अध्यक्ष बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने की। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक न्याय का सन्देश देकर 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के आरक्षण की जो सिफारिश की थी, उससे समाज में एक न्यायिक परिवर्तन आया। उन्होंने उपेक्षित वर्ग को अधिकार देकर परिवर्तन का जो सन्देश दिया, उसे आज भी जनमानस में सराहा जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा पीडीए का हक छीन रही है: अखिलेश कार्यक्रम में ...