Kanpur News: 200 स्कूटी पर निकाली तिरंगा रैली
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के तहत बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में 200 स्कूटी और बाइक पर महिला पुलिस सवार थीं। तिरंगा यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से लाल इमली चौराहा, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नानाराव पार्क, वीआईपी रोड, जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए सरसैया घाट होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.