Kanpur News: 20 फुट गहरे गड्ढे के विरोध में पहनी नरमुंड की माला
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता चमनगंज में सड़क पर बने करीब 20 फुट गहरे गड्ढे के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर सरकार और जिम्मेदार विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने प्रतीकात्मक नरमुंडों की माला पहनकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह गड्ढा पूरे शहर की बदहाल सड़कों की तस्वीर है। जगह-जगह टूटी सड़कें और जानलेवा गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की जान खतरे में है, जबकि जिम्मेदार विभाग आंखें बंद किए हैं। सरकार विकास के दावे करती है, लेकिन कानपुर की सड़कें अब 'मौत की सड़कें' बन चुकी हैं। चेतावनी दी कि सड़कों की तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन होगा। प्रदर्शन में राकेश साहू, जावेद उस्मानी, राजकिशोर वर्मा, मेराज अहमद, नसीम अंसारी आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.