कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा विधायक नीलिमा कटियार ने सोमवार को 2.29 करोड़ रुपये की लागत से 1.550 किमी. लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क से मिर्जापुर से गड़रियनपुरवा, रतनपुर कालोनी की जनता कनेक्ट हो गई। लोकनिर्माण विभाग इस सड़क को बनाएगा। नीलिमा कटियार ने दावा किया कि मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य होते रहेंगे। यहां मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, गुड्डू अवस्थी, बांके बहादुर सिंह, रामकुमार पाल, शिवेंद्र सिंह, उदय सिंह, गंगा सिंह, जयकरन सिंह, जैन सविता, सतेंद्र मिश्र, भगवान सिंह और गुलाब पाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...