कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। रेलबाजार पुलिस ने फर्म से फर्जी बिलिंग कर 2.20 करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी करने वाले दस हजार के इनामी आरोपित को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा गया है। आरोपित लगातार कई राज्यों में जाकर अपनी लोकेशन बदल रहा था। रेल बाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में सुजातगंज निवासी सुलेमान ने एक मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कपड़ों का कारोबार करने की फर्म जैन इंटरप्राइजेज का जीएसटी रजिस्ट्रेशन उन्होंने अपनी पहचान के सीए चकेरी के चिश्ती नगर निवासी मोहम्मद इरफान से जुलाई 2019 में कराया था। लेकिन दो माह में ही कंपनी घाटे में जाने के बाद पीड़ित ने कारोबार को बंद कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने सीए इरफान से भी फर्म बंद कर देने के लिए कहा। उसके बाद पीड़ित सुलेमान सऊदी अरब जाकर काम ...