कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 1984 के सिख दंगों में मारे गए 127 सिखों की स्मृति में शास्त्री नगर स्थित चेन फैक्ट्री चौराहे पर शहीद चौक बनाया गया है। सिख वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश की ओर से गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के सहयोग से निर्मित इस चौक को एक नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख शहीदों की स्मृति में समाज को समर्पित करेंगे। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने लाजपत नगर में प्रेस वार्ता में बताया कि स्मारक पर कानपुर के 127 सिख शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और उस दर्दनाक इतिहास को याद रख सकें। वक्ताओं ने कहा कि कानपुर में हुई हिंसा ने अनेक परिवारों को उजाड़ दिया था। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। एक नवंबर को आ...