Kanpur News: 1872 में 75.67 हिंदू, 24.33 फीसदी थी मुस्लिम आबादी
कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप कुमार शुक्ल ने जनसंख्या दिवस पर शनिवार को ऐतिहासिक आंकड़े जारी किए। बताया कि वर्ष 1872 में पहली बार जनगणना हुई। लेकिन नियमित जनगणना वर्ष 1881 में हुई। इसके बाद हर 10 वर्ष में होती रही। कानपुर के कलेक्टर रहे रॉबर्ट मांटगोमरी ने 1847 में प्रकाशित अपनी स्टेटिकल रिपोर्ट में आंकड़ों का खुलासा किया। सरकार को प्रेषित इस रिपोर्ट के अनुसार शहर कानपुर की आबादी 52461 और कैंटोनमेंट की 64977 थी। आगे लिखा गया कि कानपुर में 42,491 हिन्दू और 16,330 मुसलमान रहते थे। इसी प्रकार छावनी क्षेत्र में 39,837 हिन्दू, 10,138 मुसलमान रहते थे । कुल आबादी 1,08,796 थी । इनमें कुल हिंदू आबादी 82328 (75.67 प्रतिशत) और मुस्लिम 26,468 (24.33) थी। तब कानपुर का भौगोलिक आकार कम था।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.