Kanpur News: 18 फर्मों से 17.24 लाख का माल लेकर आरोपित फरार, मुकदमा
कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। एक्सप्रेस रोड स्थित जगदम्बा इंटरप्राइजेज पर 18 व्यापारियों ने उधार माल लेकर फरार होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि उनकी व्यापारिक फर्मों से आरोपित व्यापारी ने 17.24 लाख रुपये का माल लिया और भुगतान के नाम पर चेक देने के बाद दुकान बंद कर फरार हो गया। सिरकी मोहाल निवासी व्यापारी अनित जायसवाल की तहरीर के अनुसार एक्सप्रेस रोड स्थित जगदम्बा इंटरप्राइजेज को राजेंद्र सिंह और रेखा संचालित कर रहे थे। उन लोगों ने विभिन्न कंपनियों के सेल्समैन और वितरकों को विश्वास में लेकर उधार माल ले लिया। आरोप है कि जिसके बदले दी गई 18 फर्मों को दी गई चेक बैंक में बाउंस हो गईं। व्यापारियों ने फोन पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया। इसके बाद व्यापारियों ने आस-पास के दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.