कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 18 जनपदों से आने वाली गंभीर प्रसूताओं को अब नई जिंदगी दे पाना आसान होगा। स्त्री रोग व प्रसूति विभाग में स्थापित हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) गंभीर प्रसूताओं के लिए वरदान बनेगी। ये बातें विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी ने कहीं। विभाग में सोमवार को क्रिटिकल केयर को मजबूत करने के लिए आयोजित एचडीयू 360 सतत चिकित्सा कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहीं थीं। डॉ. सीमा द्विवेदी ने कहा कि स्त्री रोग व प्रसूति विभाग में कानपुर सहित लगभग 18 जनपदों से प्रत्येक माह करीब 26 गंभीर मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें लगभग 95 प्रतिशत मरीज चिकित्सकों के प्रयास से स्वस्थ होकर चले जाते हैं। शेष करीब 5 प्रतिशत मरीजों की स्थिति अत्यंत गंभीर होती है और वे अस्पताल पहुंचने के समय ही जीवन...