Kanpur News: 17 से शुरू होगा श्रमिक सम्मान व स्वास्थ्य मेला
कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 40 वर्ष से अधिक के सभी श्रमिकों की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए श्रम विभाग 17 सितंबर से श्रमिक सम्मान और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन पनकी स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के भवन में किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में 10 हजार श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच का लक्ष्य है। शिविर में 40 वर्ष की उम्र से कम आयु के श्रमिक भी जांच करा सकेंगे। श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवायोजकों और श्रमिकों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना है। उद्यमियों को अपने संस्थान का पंजीकरण शिविर से पहले करा लेना है। ताकि, श्रमिकों की संख्या के अनुरूप चिकित्सकों व अन्य संसाधनों का इंतजाम किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.