कानपुर, सितम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक "सेवा संकल्प अभियान" के आयोजन को लेकर डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं सीडीओ विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियानअभियान का उद्देश्य डीएम ने बताया कि "सेवा संकल्प अभियान" का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत 17 सितम्बर को "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका जनपद स्तरीय आयोजन शुक्ल तालाब पर होगा, जहां सायं 7 बजे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की...