कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। एसपी के निर्देश पर इनामियों व वाछितों की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुए अभियान के क्रम में शिवली पुलिस ने गुरूवार को 15 हजार के इनामी शातिर को प्रतापपुर के पास से दबोच लिया। लूट की योजना बनाते समय उसके तीन साथी जनवरी में गिरफ्तार हो गए थे। जबकि वह मौके से फरार हो गया था। इसके अलावा शिवली क्षेत्र की तीन चोरी की वारदातों में भी वह फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरीबस्ता कॉलोनी के पास बंद ईंट भट्ठे की कोठरी में लूट की योजना बनाते हुए नानकारी आईआईटी कल्याणपुर कानपुर निवासी राहुल कटियार के अलावा टोडरपुर निवासी विशाल व राष्ट्रपुर निवासी प्रांजुल को पुलिस ने 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनका साथी भगवंतपुर रनियां निवासी निर्मल यादव प...