Kanpur News: 15 दिन से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। जाफरपुर गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार बिजली न मिलने से गर्मी के बीच उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू कामकाज से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक प्रभावित है। ग्रामीण उमेश कटियार, बाबूलाल, अनुपम, निर्मल कटियार, सोनू, संदीप पाल, प्रदीप कटियार, अमित कटियार और हवलदार समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर समस्या को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। इसके अलावा पावर हाउस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.