कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर। 15 नवंबर को सनातन सेवा सत्संग समिति का 15वां स्थापना दिवस और दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे संकटमोचन मंदिर बर्रा से सनातन धर्म वाहन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बर्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं बर्रा बाईपास चौराहे से होते हुए साकेत नगर, निराला नगर, चावला मार्केट, गोविंद नगर से गुजरकर परंपुरवा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी, जहां संत समागम का आयोजन होगा। यह जानकारी सनातन सेवा सत्संग समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्रा ने दी। बैठक केशव नगर में अखिलेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आशीष दीक्षित, ओमकांत त्रिपाठी, सुभाष मिश्रा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन अनिल चतुर्वेदी, यमुना प्रसाद पांडेय, जगदीश प्रसाद गुप्ता, समीर मिश...