कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्वास्थ्य केंद्र, आरोग्य क्लीनिक, राजकीय बाल गृह कल्याणपुर और राजकीय बालिका गृह स्वरूप नगर में निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) की सचिव व वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने 145 बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया। डॉ. पाठक ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को वर्षा ऋतु के आगमन के साथ उचित आहार-विहार, स्वच्छता एवं आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। स्वर्णप्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। यह भारतीय परंपरा में वर्णित 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। डॉ. वंदना ने कहा कि स्वच्छ भोजन, सुरक्षित पानी और स्वस्थ ज...