Kanpur News: 14 घंटे की सप्लाई मिलने पर दंडवत होकर बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ता
कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और विभागीय उदासीनता से परेशान रनियां कस्बे के उपभोक्ताओं और व्यापारियों का गुस्सा गुरुवार को आखिरकार फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति की बदहाली से नाराज दर्जनों उपभोक्ता अनोखे अंदाज में दंडवत प्रणाम करते हुए विद्युत वितरण केंद्र पहुंच गए। उपभोक्ताओं के इस प्रदर्शन से बिजली विभाग में भी खलबली मच गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शासन स्तर से कस्बाई क्षेत्रों के लिए करीब 21 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया गया है, लेकिन रनियां में यह शेड्यूल महज कागजों तक सिमटकर रह गया है। लोगों के मुताबिक बीते करीब एक माह से बमुश्किल 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी लगातार कटौती और ट्रिपिंग के कारण निर्बाध आपूर्ति का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.