Kanpur News: 14 करोड़ की लागत से सुधरेंगी जिले की 64 सड़कें
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। बदहाल और गड्ढायुक्त सड़कों से जूझ रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिले की 64 सड़कों की मरम्मत के लिये शासन ने करीब 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बारिश और उससे पहले भी जिले की तमाम सड़कों की हालत बेहद खराब है। इसको लेकर आये दिन हादसों के साथ ही लोगों के वाहनों को भी क्षति पहुंच रही थी। समाधान दिवसों से लेकर अफसरों की चौखट तक लोग शिकायत करने में जुटे थे। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से जिले में सर्वाधिक गड्ढा युक्त सड़कों का सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें पैच वर्क के साथ ही विशेष मरम्मत के लिये करीब 64 सड़कों का प्राथमिक तौर आकलन शासन को भेजा गया था। शासन ने सड़कों की मरम्मत के लिये स्वीकृति मिलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.