कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेट में बार-बार दर्द से परेशान 12 वर्षीय बच्ची की जांच हुई तो शरीर में जन्मजात विकृतियों का दुर्लभ मेल सामने आया। दोनों गुर्दे अपनी सामान्य जगह पर होने के बजाय एक ही तरफ स्थित और आपस में जुड़े हुए थे। गर्भाशय का एक हिस्सा अविकसित था, जबकि प्राइवेट पार्ट का रास्ता मोटी झिल्ली से बंद था। इस कारण माहवारी का रक्त बाहर निकलने के बजाय अंदर जमा हो रहा था। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी कर रक्त निकासी का रास्ता बनाया और बच्ची का सफल उपचार किया। नर्वल निवासी 12 साल की बच्ची के पेट के दाहिने निचले हिस्से में दर्द और की शिकायत थी। जांच में पेट के निचले हिस्से में गांठ मिली। शुरुआती अल्ट्रासाउंड में करीब सिस्ट जैसी संरचना दिखाई दी। इसके बाद एमआरआई जां...