कानपुर, अक्टूबर 23 -- दिव्यांग आवास सूची में गड़बड़ी की शिकायत Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन में शुक्रवार को राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट लगाई। इस दौरान दिव्यांगजन आवास को लेकर मामला गर्मा गया। राज्य आयुक्त को जानकारी दी गई कि 54 दिव्यांगजनों को आवास मिलना था जिसमें से 12 ऐसे थे जो दिव्यांगजन सूची में शामिल नहीं थे। इस पर मोबाइल कोर्ट में हड़कम्प मच गया। राज्य आयुक्त ने एडीएम सिटी को मोबाइल कोर्ट में बुलवा लिया। उनके सामने शिकायत रखी गई। राज्य आयुक्त ने एडीएम सिटी को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मोबाइल कोर्ट में 106 शिकायतें सुनी गईं। जिसमें सभी विभाग शामिल थे। वहीं दो मामलों में तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया गया। दिव्यांगजनों की शिकायतों को सुनने ...