Kanpur News: 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घरों की छतों पर गिरा, मोहल्ले में मची दहशत
कानपुर, नवम्बर 28 -- Kanpur News: मूसानगर। कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर घरों के आंगन और छतों पर गिर गया। तार टूटते ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा गया। घरों की छतों पर हाईटेंशन तार गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। शास्त्री नगर वार्ड नंबर 9 से आश्रम की ओर जाने वाली बिजली लाइन का तार अचानक खंभे से टूटकर गिर पड़ा। इससे करीब 15 हजार की आबादी वाले मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। घरों की छतों और आंगन में तार गिरने की जानकारी मिलते ही लोग भयभीत हो गए और सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, साजन, दिनेश, रोहित आदि ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक 11 हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.