Kanpur News: 10 साल से फरार 25 हजार के इनामी हत्यारोपित को दबोचा
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बिधनू पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हत्यारोपित को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने मई-2016 में लूट के इरादे से एक युवक की हत्या की थी, फिर उसका शव बर्रा के बिहारीपुरवा गांव स्थित खुले नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर मंगलवार रात शंभुआ रेलवे फाटक अंडरपास के पास से उसे गिरफ्तार किया जबकि तलाशी में हत्यारोपित के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 30 मई 2016 की सुबह बिहारीपुरवा गांव निवासी संग्राम सिंह शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान खुले नाले में एक युवक का नग्न शव पड़ा दिखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। वहीं कुछ दिन बाद मृतक की पहचान घाटमपुर के परौली गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.