Kanpur News: 10 दिन तक मुखबिरी, तीन दिन ड्रोन से निगरानी कर 12 साइबर ठग दबोचे
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर और पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 12 शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनसीआरपी, समन्वय और प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले इनपुट के बाद साउथ जोन की पुलिस ने 10 दिन मुखबिरों का जाल बिछा कर मॉनीटरिंग की। तीन दिन ड्रोन से निगरानी की। अंतत: शातिरों को रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी नहर पुल गोशाला के पास पुरानी कोठी से धर दबोचा। शातिर पीड़ितों को फोन करने के साथ ही पीछे से पुलिस के सायरन की आवाज सुनाकर अरदब में लेते थे। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर गांव में हड़कंप मच गया। आरोपियों के पास से सात एंड्रायड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल और 3,780 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.