Kanpur News: 10 घंटे बाधित रही 90 गांवों की बिजली आपूर्ति
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। बारिश के बीच गुरुवार को शिवली पावर हाउस से जुड़े 90 गांवों की विद्युत आपूर्ति देर रात से लेकर दोपहर तक करीब 10 घंटे पूरी तरह बाधित रही। घंटों तक बिजली न आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल का भी गंभीर संकट झेलना पड़ा। गुरुवार की सुबह लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन कटौती का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। दोपहर की तेज उमस में पंखे और कूलर बंद होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान दिखे। दोपहर से हो रही रिमझिम बारिश के बाद भी लोग बाहर छांव का आनंद नहीं ले सके और घरों में बैठकर पसीना बहाने को मजबूर रहे। बिजली गुल होने का असर घरेलू जीवन के साथ-साथ व्यापार पर भी पड़ा। कस्बे की कई दुकानों में इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.