कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। शहर के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र पनकी हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण 1.84 करोड़ की लागत से किया जाएगा। उप्र पर्यटन विभाग मंदिर परिसर में विकास और सौंदर्यीकरण कार्य करा रहा है। सांसद रमेश अवस्थी ने पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पनकी हनुमान मंदिर कानपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही कानपुर में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि मंदिर के विकास की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 1.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति से अब मंदिर परिसर क...