Kanpur News: 0001 वाहन नंबर एक लाख से ज्यादा में बिका
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वाहनों पर वीवीआईपी नंबर लेने के लिए पांच लोगों ने एक लाख रुपये या इससे अधिक की बोली लगाई। सोमवार को यूपी-78-जेवी सीरीज समाप्त हो गई। इस सीरीज में सबसे महंगा नंबर 0001 रहा जो 1.17 लाख रुपये में नीलाम हुआ। यह नंबर लग्जरी गाड़ी के लिए लिया गया है। एआरटीओ कहकशां खातून ने बताया कि यूपी-78-जेवी सीरीज का 0001 नंबर 1.17 लाख रुपये में बिका। वहीं, इसी सीरीज के 0005, 0006, 0007 और 0008 नंबरों की बोली एक-एक लाख रुपये लगी। इस तरह पांच वीवीआईपी नंबरों की नीलामी से अच्छी रकम मिली। अधिकारियों के मुताबिक, पिछली सीरीज में भी पांच से अधिक वीवीआईपी नंबर एक लाख रुपये से ज्यादा में नीलाम हुए थे। हालांकि, इस बार फैंसी नंबर खरीदने में लोगों ने अपेक्षाकृत कम रुचि दिखाई। अधिकारियों का मानना है कि पितृपक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.