Kanpur News: ''सुरमयी भजन संध्या'' का आनन्द उठाया
कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ''महिला शाखा'' ने गणेश मंदिर, घंटाघर में ''सुरमयी भजन संध्या'' का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने शंकर-पार्वती, गणेश जी एवं अन्य देवी-देवताओं के मनमोहक स्वरूप में बेहद आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य रूप से अध्यक्ष सीमा गुप्ता, महामंत्री सुनैना एवं साक्षी जैन उपस्थित थीं। सुधीर गुप्ता, अंजलि गुप्ता, रीता गुप्ता, अंजू अग्रवाल, कंचन साहू, कविता गुप्ता एवं विनीता अग्रवाल, सुनीता ओमर और अनूप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.