कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'केवल काव्य परिवार' की काव्य गोष्ठी श्याम नगर में आयोजित की गई। शुरुआत मनीष मीत ने 'मेरी मां वीणा पाणी' से सरस्वती वंदना और 'दुनिया यदि भंवर है किनारा है यह वतन' देश भक्ति गीत से की। डॉ. आरती वर्मा ने 'झूठे इतिहास नहीं लिखते हम रोज' गीत से मां भारती की आराधना की। ग़ज़लकार अजय 'मदहोश' की ग़ज़ल 'दुख का सत्कार यूं किया मैंने' को खूब सराहा गया। अनीता त्रिपाठी ने सैनिकों पर केंद्रित गज़ल, महेंद्र कुमार 'मधुकर' ने देशज गीत व 'आरती भारत माता की' प्रस्तुत की। ज्योति तिवारी ने जन्मभूमि नमन के गीत और तुलसीदास पर दोहे सुनाए। धीर पाल सिंह 'धीर' ने 'देश हमारा गुलशन' गीत गाया। नीरू श्रीवास्तव ने 'आओ आज चूम ले माटी' और प्रतिमा दीक्षित 'अप्रतिम' ने वीर सपूतों को समर्पित कविता से श्रोताओं...