Kanpur News: 'मेरे अंगना पधारो श्री गणेश जी..भजन पर झूमे भक्त
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस बुधवार को सुंदरकांड व्यास अजय याग्निक ने हनुमान जी की महिमा का बखान करते हुए उनसे बल और बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के चरित्र से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। श्री शिव महापुराण कथा के व्यास डॉ. सर्वेश द्विवेदी ने कथा के दौरान 'मेरे अंगना पधारो श्री गणेश जी..' भजन गाया तो भक्त झूम उठे। सनातन साहित्य संगम की सचिव प्रसून चौहान, उमाशंकर त्रिवेदी, दीपशिखा त्रिवेदी ने व्यास पूजन किया। इस मौके पर मीरा सिंह, विजय पाल सिंह, राम प्रकाश शुक्ला, चित्रा शुक्ला, राधा मिश्रा और प्रदीप कुमार मिश्रा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.