कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के चलते आईजीआरएस की अक्तूबर माह की रैंकिंग में कानपुर 75 जिलों में 72वें स्थान पर पहुंच गया है। रैंकिंग की समीक्षा में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। जिले के 196 विभागों में से 146 ऐसे हैं, जिनका शिकायतों के निस्तारण के बाद मिलने वाला संतुष्टि फीडबैक शून्य या 50 प्रतिशत से कम रहा। इससे स्पष्ट है कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले एडीएम की ओर से कई विभागों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दो नवंबर को हुई बैठक में भी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें...