कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश की योगी सरकार पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का दावा करती है। योगी सरकार के इस दावे को कानपुर में सरकारी डॉक्टरों ने ग्रहण लगा दिया। होमगार्ड भर्ती के दौरान मेडिकल परीक्षण में डॉक्टरों ने अभ्यथियों से जमकर वसूली की। एक डॉक्टर के पास पुलिस को 30,500 रुपये कैश मिला जबकि तीन खातों में यूपीआई के जरिये घूस का एक लाख रुपया लिया गया। 22 अभ्यर्थियों से तीन लाख रुपये लिए जाने की साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। पुलिस को डॉक्टर के ड्राइवर के पास से एक लिस्ट मिली है जिसमें अभ्यर्थियों के नाम और उनसे वसूले गए रुपये का लेखाजोखा दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने पैनल में शामिल डॉक्टर प्रवीण कुमार उसके ड्राइवर अजीत और डॉ. महेश द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों का मेडिकल कराने उर्सला पहुंची जहां...