Kanpur News: होमगार्ड का माल रोड पर लेटे वीडियो वायरल
कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया में होमगार्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट ग्यारह सेकेंड के वीडियो में होमगार्ड माल रोड चौराहे पर सड़क पर लेटा दिख रहा है। वीडियो बना रहे लोग उसके नशे में धुत होने का दावा कर रहे है। वीडियो शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, सूचना पर पहुंची फीलखाना पुलिस होमगार्ड को अपने साथ ले गई। फीलखाना थाना प्रभारी ने बताया कि, प्रथम दृष्टया रेलबाजार थाने में तैनात होमगार्ड के अचानक के अस्वस्थ हो जाने के कारण सड़क पर गिरने की बात सामने आ रही है। उर्सला में भर्ती कर होमगार्ड के बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.